कोरोना से बचना है

दोस्तो, आज विश्व एक भयंकर महामारी से पीड़ित हो चुकी है। जिसके कारण न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व इसे पूरे गंभीरता से ले रहा है और इससे बचने के उपाय ढूंढ़ रहा है । भारत इन सब से अछूता नहीं है उसने भी प्लेग , हैजा जैसे महामारी का सामना किया है और आशा है कि इस कोरोना के महामारी से भी भारत जल्द बाहर आ जाएगा पर इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयत्न करना होगा और मिलकर ही ये संभव हो सकता है ।

अतः हमें निम्न नियमों को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा जिससे हम इससे दूर रह सकते है

  1. हमें घर पर ही रहना है और आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकले ।
  2. हाथो को समय – समय पर धोए ।
  3. बाहरी लोगों से मिलने से बचे ।
  4. यदि बाहर से आए तो मुंह, हाथ पैर अच्छे से धोएं।
  5. सामाजिक दूरी बना कर रखे अर्थात एक दूसरे से 6 फिट की दूरी बनाकर रखे ।
  6. जंक फूड खाने से बचें अपने इम्यूनिटी को बढ़ाए हर्बल चीजों का प्रयोग करे।
  7. फलों और सब्जियों धो कर प्रयोग करे।
  8. यदि कोई ऑनलाइन समान आया है तो उसे एक दिन तक अलग रख दे ।
  9. शौचालय का इस्तेमाल करे खुले में न जाए।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free